• Sat. Aug 2nd, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम में शपथ ग्रहण के दौरान भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

ByParyavaran Vichar

Feb 7, 2025

ऋषिकेश: नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय में अध्यक्ष और सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। सुरक्षा में तैनात थाना लक्ष्मणझूला पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना लक्ष्मणझूला में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।



आपको बता दें आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय परिसर में नव निर्वाचित अध्यक्ष बिंदिया अग्रवा, सभासद रेणुका भंडारी, सुरूचि अवस्थी, जितेंद्र धाकड़ और मुरलीधर शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यमकेश्वर एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने अध्यक्ष और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी इतनी हुई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई को पुलिस कर्मचारियों के मदद से शांत किया गया। फिलहाल थाने में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *