• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

केदारनाथ के लिए 8 अप्रैल से होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग

ByParyavaran Vichar

Apr 4, 2025

देहरादून : केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।



दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी आठ अप्रैल को पोर्टल खोल देगा। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डाटा भेज दिया है। बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।

इस बार पांच प्रतिशत बढ़ा किराया

यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। हेली कंपनियों के साथ हुए तीन साल के अनुबंध के अनुसार इस बार किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

 

केदारनाथ हेली सेवा का किराया
रूट वर्ष 2025
सिरसी से केदारनाथ 6061
फाटा से केदारनाथ 6063
गुप्तकाशी से केदारनाथ 8533
नोट-प्रति यात्री किराया आने व जाने का है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *