अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मनालधुरा से नाननकोटी तक सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। इस सड़क से डभरा और क्वरैला गांव सीधे तहसील मुख्यालय से जुड़ गए हैं। इससे दोनों गांवों की कुल 391 की आबादी को सीधा लाभ मिला है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। पहले लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। अब सड़क बनने से न सिर्फ आवागमन आसान हुआ है, बल्कि स्थानीय किसान अपने कृषि उत्पाद सीधे बाजार तक पहुंचा सकेंगे।
ईई पीएमजीएसवाई सल्ट, आशीष कुमार ने बताया कि यह सड़क मनालधुरा और नाननकोटी को सीधे जोड़ती है और इससे ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।

