• Sun. Oct 12th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

घरों में भरा मलबा, तन पर कपड़ों के लिए भी तरसे लोग

ByParyavaran Vichar

Sep 20, 2025

देहरादून | देहरादून में बादल फटने से आई आपदा ने कई गांवों को तबाह कर दिया। मजाड़ा, कार्लीगाड़, मालदेवता और सहस्रधारा क्षेत्र में घरों में मलबा भर गया है। कई आशियाने पूरी तरह ढह गए, तो कहीं बचे-खुचे घरों में भी लोग रह नहीं पा रहे हैं।

आपदा से प्रभावित लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने का सामान और पहनने के लिए कपड़े तक न होने की है। जो कुछ सामान बचा है, लोग उसे बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर रख रहे हैं। गांव-गांव तबाही का मंजर देखकर लोगों की आंखों में दर्द साफ झलक रहा है।

आपदा पीड़ित राजेश, विनोद और शीतल ने बताया कि घरों में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया है। मजबूरन उन्हें रात दूसरी जगह गुजारनी पड़ रही है। गांव की स्थिति देखकर आंसू रुक नहीं रहे।

जहां घर खड़े हैं, वहां भी मलबे ने सामान खराब कर दिया है। इस कारण लोग अपने ही घरों में नहीं रह पा रहे हैं। बरबादी का यह मंजर प्रभावित परिवारों को गहरे सदमे में डाल गया है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *