• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आज भी गर्जन के साथ तेज बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

ByParyavaran Vichar

Sep 20, 2025

 देहरादून | उत्तराखंड में आज शनिवार को भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और गर्जन के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 25 सितम्बर तक राज्यभर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *