• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में तीन लोगों की भूमिका सामने

ByParyavaran Vichar

Sep 22, 2025

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा किया कि मामले में केवल तीन लोगों की भूमिका सामने आई है। इसमें अभ्यर्थी खालिद मलिक, उसकी बहन हीना, और सहायक प्रोफेसर सुमन शामिल हैं। पुलिस इन दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और रायपुर थाने में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच में पता चला है कि पेपर का केवल एक सेट हरिद्वार के एक सेंटर से और सिर्फ एक अभ्यर्थी के लिए लीक हुआ था। इसलिए पूरे परीक्षा की शुचिता पर कोई बड़ा सवाल नहीं उठता। खालिद के लिए पेपर बाहर लाया गया ताकि वह सवालों के उत्तर हासिल कर सके। पेपर के स्क्रीनशॉट पहले खालिद की बहन तक पहुंचे और फिर उन्होंने सहायक प्रोफेसर सुमन को भेज दिए, जिन्होंने जवाब दिए। बाद में सुमन ने शक होने पर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन पहले बॉबी पंवार ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मामले की तीन प्रमुख कड़ियों का खुलासा हो चुका है। महिला प्रोफेसर सुमन साजिश का शिकार थीं या जानबूझकर इसमें शामिल थीं, यह खालिद से पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *