• Tue. Feb 24th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सेफ्टी-सिक्योरिटी के सवाल में फंसी PCS परीक्षा, हाईकोर्ट ने संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया

ByParyavaran Vichar

Dec 8, 2025

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पीसीएस प्री परीक्षा 2025 में एक सवाल विवाद का कारण बन गया। यह सवाल नंबर 70 था, जिसमें “सेफ्टी” के स्थान पर गलती से “सिक्योरिटी” शब्द इस्तेमाल कर दिया गया था। इस तकनीकी गलती के कारण सवाल और उसके विकल्पों में भ्रम उत्पन्न हो गया, जिससे कई अभ्यर्थी आयोग के खिलाफ शिकायत कर रहे थे।

इस प्रश्न में उत्तराखंड राज्य के छठे फूड सिक्योरिटी इंडेक्स 2024 में प्राप्त कुल अंक के बारे में पूछा गया था। याचिकाकर्ताओं ने यह तर्क दिया कि आयोग ने इस प्रश्न के लिए विकल्प (ग) को सही घोषित किया, जबकि वास्तविकता में यह उत्तर गलत था क्योंकि प्रश्न में ही त्रुटि थी। विकल्प (ग) में दिया गया अंक वास्तव में फूड सेफ्टी इंडेक्स 2023–2024 के लिए था, जबकि प्रश्न में वर्ष 2024 का उल्लेख किया गया था।

नैनीताल हाईकोर्ट ने याचिकाओं को स्वीकार करते हुए आयोग को आदेश दिया कि यह गलत सवाल पीसीएस प्री परीक्षा के मूल्यांकन से हटा दिया जाए। इसके बाद आयोग को संशोधित मूल्यांकन कर नए परीक्षा परिणाम को जारी करना होगा। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी और शब्दगत त्रुटियों के कारण किसी भी अभ्यर्थी को अन्याय नहीं होना चाहिए।

इस मामले ने राज्य में PCS परीक्षा के मूल्यांकन और प्रश्न निर्माण की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़ा किया है। आयोग ने अब घोषणा की है कि भविष्य में ऐसे तकनीकी और शब्दगत त्रुटियों से बचने के लिए प्रश्न पत्र की समीक्षा प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *