• Tue. Mar 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गैस संकट के बीच सोशल मीडिया पर छाए सिलिंडर रील्स और मीम्स

ByParyavaran Vichar

Mar 17, 2026

देहरादून। रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने से जहां एक ओर आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर मजेदार रील्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है।

एलपीजी गैस की किल्लत के बीच सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स और आम यूजर्स इस मुद्दे पर रचनात्मक कंटेंट बना रहे हैं। “सिलिंडर रील्स” नाम से हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लोग गैस सिलिंडर से जुड़े मजाकिया वीडियो और देशी जुगाड़ दिखा रहे हैं। इन वीडियोज़ में गैस की कमी से निपटने के अनोखे तरीके भी दर्शाए जा रहे हैं।

कई रील्स में लोग सिलिंडर को शान-ओ-शौकत का प्रतीक बनाकर पेश कर रहे हैं। कोई ढोल-नगाड़ों के साथ सिलिंडर घर लाने का वीडियो बना रहा है, तो कोई इसे उपलब्धि की तरह दिखा रहा है। इन रील्स पर बड़ी संख्या में व्यूज़ और कमेंट्स भी मिल रहे हैं।

हालांकि, जमीनी हकीकत में गैस संकट से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसी समस्या को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *