• Thu. Mar 19th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में कमर्शियल LPG सिलिंडरों का जिलेवार आवंटन शुरू, सप्लाई होगी व्यवस्थित

ByParyavaran Vichar

Mar 19, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी होने के बाद अब तेल कंपनियों ने जिलेवार सिलिंडरों का आवंटन शुरू कर दिया है।

इस नई व्यवस्था के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन गैस एजेंसियों को तय मानकों के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध करा रही हैं।

अपर आयुक्त खाद्य के अनुसार अब हर गैस एजेंसी को उसके पास मौजूद व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के आधार पर सिलिंडर दिए जाएंगे। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और जरूरत के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

राज्य में इस समय लगभग 63,054 व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं, जिनकी आपूर्ति 311 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, अस्पताल और फार्मास्युटिकल इकाइयों को उनकी दैनिक जरूरत के अनुसार सिलिंडर मिलेंगे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस नई प्रणाली से गैस की कमी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी, जबकि घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य बनी हुई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *