• Fri. May 29th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गंगा की तेज धारा में थर्माकोल पर बहता दिखा युवक, रील बनाने का खतरनाक स्टंट वायरल

ByParyavaran Vichar

May 29, 2026

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हरिद्वार से एक बेहद खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक गंगा नदी की तेज धारा में थर्माकोल के गद्दे पर लेटकर बहता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक बड़े आराम से थर्माकोल के गद्दे पर लेटा हुआ नजर आता है, जबकि गंगा की तेज लहरें उसे बहाकर आगे ले जा रही हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। युवक यह स्टंट सिर्फ रील बनाने के लिए कर रहा था, जो किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकता था।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।

गंगनहर बनता जा रहा ‘डेथ प्वाइंट’

भीषण गर्मी के बीच रुड़की और पिरान कलियर क्षेत्र में युवा गंगनहर और गंगा में स्टंट कर रहे हैं। कोई ऊंचे पुल से छलांग लगा रहा है तो कोई तेज बहाव में वीडियो शूट कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर साल गर्मियों में ऐसे हादसे सामने आते हैं। कई युवाओं की डूबने से मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे।

हाल के कुछ हादसे

  • कोटा मुरादनगर निवासी 21 वर्षीय बंसी गंगनहर में नहाने के दौरान डूब गया था।
  • आईआईटी छात्र फरवरी में गंगनहर में पैर फिसलने से लापता हो गया था, बाद में शव बरामद हुआ।
  • बरेली निवासी अमन दोस्तों के साथ नहाते समय गहराई में चला गया और डूब गया।
  • भगवानपुर निवासी बॉबी का वीडियो बनाते समय संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में बह गया।

प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार अपील कर रहे हैं कि लोग सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए अपनी जान खतरे में न डालें।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *