• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

इस साल 28,000 यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन, धार्मिक पर्यटन में तेजी आने की उम्मीद

ByParyavaran Vichar

Nov 2, 2024

पिथौरागढ़। धारचूला की व्यास घाटी स्थित ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल अब तक 28,000 से अधिक यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से दीप पर्व के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के बाद से ही देश के विभिन्न प्रांतों से यात्रियों का यहां पहुंचना जारी है। धारचूला तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीजन में प्रतिदिन करीब 300 यात्रियों के इनर लाइन पास बनाए गए। दीपावली सीजन में भी यात्रियों का आना जारी रहा। अब दीप पर्व के बाद एक बार फिर से यात्रा में तेजी आने की उम्मीद है।

ओम पर्वत, आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र बनने से होम स्टे, होटल और वाहन संचालकों का कारोबार भी तेजी से फल-फूल रहा है। दारमा घाटी तक पहुंच सुगम होने से करीब 5000 यात्रियों ने पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन किए। इस सीजन में केएमवीएन की आदि कैलाश यात्रा तो बंद हो चुकी है लेकिन निजी टूर ऑपरेटर के यात्री काफी संख्या में आ रहे हैं।

सीमांत जिले में इस समय बंगाली पर्यटकों का सीजन चल रहा है। केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग करा रहे हैं। अधिकांश बंगाली पर्यटक अल्मोड़ा, बागेश्वर से चौकाेड़ी पहुंचते हैं। क्षेत्र में घूमकर पर्यटक मुनस्यारी पहुंच हिमालय का सौंदर्य निहारते हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद बंगाली सीजन में तेजी आने की संभावना है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *