• Mon. Jul 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हनुमान चट्टी–जंगल चट्टी के बीच भूस्खलन, यमुनोत्री हाईवे बंद

ByParyavaran Vichar

Jul 13, 2026

उत्तरकाशी: लगातार हो रही बारिश के कारण हनुमान चट्टी और जंगल चट्टी के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानों से टूटकर बड़े पत्थर आ गिरे। इसके चलते हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

भूस्खलन के समय मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। अचानक पत्थर गिरने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रभावित मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *