• Sat. Aug 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देवप्रयाग के टोड़ेश्वर घाट पर गंगा में बहा हरियाणा का कांवड़िया, SDRF ने शुरू की तलाश

ByParyavaran Vichar

Aug 8, 2026

देवप्रयाग। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के टोड़ेश्वर घाट पर गंगाजल लेने पहुंचा हरियाणा का 24 वर्षीय कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के मीठापुर निवासी आर्यन मिश्रा (24) अपने पांच दोस्तों के साथ गंगाजल लेने देवप्रयाग पहुंचा था। टोड़ेश्वर घाट पर जल भरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की मुख्य धारा में जा गिरा। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

साथी के नदी में बहने से दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी के तटीय तथा निचले इलाकों में खोजबीन शुरू की।

सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र भंडारी ने बताया कि युवक की पहचान आर्यन मिश्रा, पुत्र सतेंद्र मिश्रा, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीम नदी के निचले हिस्सों और तटीय क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें। श्रद्धालु केवल चिन्हित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान या गंगाजल भरने का कार्य करें। प्रशासन ने नदी के किनारे विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *