• Wed. Aug 26th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड के अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

ByParyavaran Vichar

Aug 26, 2026

देहरादून। उत्तराखंड खेल विभाग ने राज्य के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल और स्टार धावक अंकिता ध्यानी को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अभिनव देशवाल को वर्ष 2025 और अंकिता ध्यानी को वर्ष 2024-25 के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। अंकिता ध्यानी पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं और लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

शासन के आदेश के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए मॉडर्न पेंटाथलॉन खिलाड़ी ममता खाती, सक्षम प्रताप सिंह, पैरा निशानेबाज शौर्य सैनी और बॉक्सर खुशी चंद्र को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, धर्मावाला निवासी रोइंग कोच मुकेश शर्मा को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। बॉक्सिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए हल्द्वानी निवासी मुकेश चंद्र बेलवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2024-25 के लिए अंकिता ध्यानी और एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

2024 के हिमालय रत्न के लिए नहीं मिला आवेदन

खेल विभाग के मुताबिक वर्ष 2024 के हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। वहीं, देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए तीन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच आवेदन विभाग को मिले थे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाले समारोह में इन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों की घोषणा के बाद राज्य के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *