• Fri. Aug 28th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बिजली के तारों पर गौताई पक्षियों का झुंड बना आकर्षण का केंद्रद्वाराहाट (अल्मोड़ा): नगर में बुधवार शाम बिजली के तारों पर गौताई पक्षियों का बड़ा झुंड नजर आया। बड़ी संख्या में पक्षी बिजली के तारों पर कतारबद्ध होकर बैठे दिखाई दिए। शाम के समय एक साथ बैठे पक्षियों का यह मनमोहक नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर रुककर पक्षियों के झुंड को निहारते रहे। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पक्षियों की तस्वीरें भी खींचीं। कुछ देर तक बिजली के तारों पर बैठे रहने के बाद पक्षियों का झुंड अचानक उड़ गया। पक्षियों का यह खूबसूरत दृश्य स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

ByParyavaran Vichar

Aug 28, 2026

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): नगर में बुधवार शाम बिजली के तारों पर गौताई पक्षियों का बड़ा झुंड नजर आया। बड़ी संख्या में पक्षी बिजली के तारों पर कतारबद्ध होकर बैठे दिखाई दिए।

शाम के समय एक साथ बैठे पक्षियों का यह मनमोहक नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर रुककर पक्षियों के झुंड को निहारते रहे। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पक्षियों की तस्वीरें भी खींचीं।

कुछ देर तक बिजली के तारों पर बैठे रहने के बाद पक्षियों का झुंड अचानक उड़ गया। पक्षियों का यह खूबसूरत दृश्य स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *