• Fri. Aug 28th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

तीन दिन पहले हुई फायरिंग का आरोपी तमंचे और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Aug 28, 2026

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर): पुलिस ने तीन दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी को तमंचे और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को रंजिश के चलते गांव बिराह फार्म में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई थी।

फायरिंग में गोली लगने से ऋषिपाल घायल हो गया था, जबकि वंश और अजय को भी चोटें आई थीं। मामले में गांव बिराह फार्म निवासी विकास की तहरीर पर पुलिस ने धीरेंद्र यादव, आकाश कुमार, सर्वजोत सिंह, लवदीप सिंह और दिनेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर गांव रेंहटा टंकी के पास से आरोपी सर्वजोत सिंह निवासी बिराह फार्म को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने एक साथी की मदद से अपने दाहिने पैर में तमंचे से गोली मार ली थी। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रचने का प्रयास किया।

पुलिस इस मामले में आरोपी धीरेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सर्वजोत सिंह के खिलाफ मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *