• Fri. Oct 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रायपुररानी सीएचसी में जल्द शुरू होगी क्यूआर कोड से पंजीकरण की सुविधा

ByParyavaran Vichar

Oct 16, 2026

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रायपुररानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुररानी में मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतारों से राहत दिलाने के उद्देश्य से जल्द ही क्यूआर कोड आधारित रजिस्ट्रेशन प्रणाली शुरू की जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन, सांप के काटने पर इस्तेमाल होने वाली दवा और अन्य जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बुधवार को रायपुररानी सीएचसी और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी सतपाल शर्मा भी मौजूद रहे।

सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश

सीएचसी के निरीक्षण के दौरान डॉ. सुमिता मिश्रा ने मरीजों से बातचीत कर उपचार और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित सफाई, कचरे के उचित निस्तारण और शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाने को कहा, ताकि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को निजी अस्पतालों के समान गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश

फार्मेसी के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें दवाएं मिल रही हैं। इसके बाद डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को एंटी-रेबीज वैक्सीन, एंटी-स्नेक वेनम, हीमोग्लोबिन जांच स्ट्रिप्स, आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम सप्लीमेंट का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता और उचित निगरानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं, प्रसव के बाद माताओं और नवजात शिशुओं की उचित देखभाल, जरूरी परामर्श तथा परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

150 टीबी मरीजों में 50 से 60 को मिल रही पोषण सहायता

रायपुररानी सीएचसी में करीब 150 टीबी मरीज पंजीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में इनमें से केवल 50 से 60 मरीजों को ही पोषण संबंधी सहायता मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी बजट सीमित है। तीन दिन के आहार के लिए महज 100 रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस पर डॉ. मिश्रा ने पोषण सहायता से जुड़े मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने टीबी मरीजों के नियमित फॉलो-अप और उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के लिए निक्षय मित्रों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

लंबित म्यूटेशन मामलों का समय पर निपटारा करने को कहा

रायपुररानी तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा ने संपत्ति पंजीकरण, लंबित म्यूटेशन मामलों और पुराने राजस्व रिकॉर्ड की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने तथा सब-रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर के लिए रुके दस्तावेजों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने कार्यालय में इंटरनेट और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, राजस्व रिकॉर्ड का व्यवस्थित संरक्षण करने, शिकायतों का समाधान करने और साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *