• Sat. Oct 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गिरधारी साहू की पहली शादी से अनजान थीं मंत्री रेखा आर्य, अस्पताल से दिया बयान

ByParyavaran Vichar

Oct 17, 2026

देहरादून। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी साहू से जुड़े विवाद पर बयान दिया है। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने कहा कि उन्हें शादी से पहले इस बात की जानकारी नहीं थी कि गिरधारी साहू पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने मामले में न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रेखा आर्य ने कहा कि महिला के सम्मान और बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें जो उचित लगा, उन्होंने वही कदम उठाया। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

जांच के लिए गठित हुई 10 सदस्यीय एसआईटी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मंत्री ने कैंट थाने में दर्ज शिकायत में अपने पति पर प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर करके उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटाने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में उन्होंने पति के पहले से विवाहित होने और विवाहेतर संबंधों का भी जिक्र किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

एसआईटी मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है। एसआईटी प्रभारी जया बलोनी के अनुसार, मंत्री का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

वहीं, गिरधारी साहू का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस आरोपों से संबंधित सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल करेगी।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *