• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, 100 से अधिक लोग हुए बीमार

ByParyavaran Vichar

Nov 13, 2024

उन्नाव। एक शादी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दावत खाने के बाद 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. जिसके बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज जारी है।

पूरा मामला सफीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है. जहां अबरार नाम के शख्स के घर में शादी थी. शादी कार्यक्रम में बराती और घराती पक्ष के लिए खीर का इंतजाम किया गया था. जिसे खाते ही लोगों की तबियत खराब होने लगी. जिसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया‌।

मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल लोगों को अस्पताल में भर्ती करने का इंतजाम किया. इस दौरान कई लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया. पीड़ितों का इलाज जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *