• Tue. Oct 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

लोकगीत और नुक्कड़ नाटक में नवोदय विद्यालय ने मारी बाजी

ByParyavaran Vichar

Oct 26, 2026

चिन्यालीसौड़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में विकासखंड परिसर में आयोजित एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिताओं के परिणामों में लोकनृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज कोटधार गमरी तीसरे स्थान पर रहा।

लोकगीत प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ तीसरे स्थान पर रहा। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी दूसरे स्थान पर रहा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

चित्रकला प्रतियोगिता में बिरजा इंटर कॉलेज के अथर्व ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की आरुषि ने द्वितीय और सूरज मयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कविता लेखन प्रतियोगिता में दिव्यांशी असवाल प्रथम, काजल जगूड़ी द्वितीय और मोनिका आर्य तृतीय स्थान पर रहीं।

युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में प्रधान संगठन के अध्यक्ष अकवीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष देवराज बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अमन बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी महेश कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंशुल रावत सहित कुलवीर गुर्जर, रविंद्र कुमार, मीरा भंडारी, मंजू रावत, करिश्मा राम, धनराज महर, प्यार सिंह महर और स्वर्णराज मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *