• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त…दो सौ मीटर खाई में गिरा वाहन, हादसे में पिता-पुत्री की मौत

ByParyavaran Vichar

Nov 16, 2024

नंदानगर (चमोली)। नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सुबह करीब 11 बजे नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह निवासी सुतोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्री सपना (17), प्रताप सिंह (26) पुत्र आलम सिंह ग्राम सुतोल घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सीएचसी नंदानगर लाया गया, जहां उपचार के दोरान सपना की भी मौत हो गई। वाहन चालक गोविंद सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी सुतोल वाहन से छिटक गया, उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

गंभीर घायल प्रताप सिंह को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का करण वाहन का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत से सुतोल गांव में मातम छा गया है। दोनों पिता-पुत्री अपने काम से नंदानगर आ रहे थे। लेकिन पेरी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सुतोल गांव के साथ ही पूरे नंदानगर में तामत छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *