• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अब श्रावस्ती में टूटी संबंधों की मर्यादा, चाचा ने मासूम से की हैवानियत; बच्ची अस्पताल में भर्ती

ByParyavaran Vichar

Dec 28, 2024

श्रावस्ती। यूपी के औरेया के बाद अब श्रावस्ती में रिश्तों को शर्मशार करने की घटना सामने आई है। एक कलयुगी चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरट पुलिस ने बालिका को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हरदत नगर गिरण्ट क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार पढ़ने गई थी। जहां पहुंचा आरोपी चाचा 21 वर्षीय गोकुल ने उसे घर ले जाने के बहने अपने साथ विद्यालय के पीछे स्थित गोमती प्रसाद की बाग में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने टीम को लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *