• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बाथरूम में मिली नौ वर्षीय बालक की लाश…चाची पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ByParyavaran Vichar

Jan 13, 2025

आगरा। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रेम नगर में शनिवार की दोपहर घर की छत पर पतंग उड़ा रहे नौ साल के बालक आरव का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया है। मगर, बाथरूम में बिजली का बोर्ड नहीं था। पिता ने भाई की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

पूजा वाली गली, प्रेमनगर निवासी घर के रमेश भूतल पर रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर छोटे भाई वीर सिंह का परिवार रहता है। रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनका इकलौता बेटा आरव छत पर पतंग उड़ाने गया था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इस पर पत्नी और बेटी देखने गए। मगर, आरव उन्हें नहीं मिला। पूछने पर भाई की पत्नी ने जानकारी से इन्कार किया।

उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा। शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। वह अंदर गया तो आरव दीवार के सहारे फर्श पर बैठने वाली अवस्था में पड़ा था। वह चीखने लगा, उसकी चीख सुनकर वह लोग आरव को अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *