• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

विवाद के बाद पत्नी ने नशीला पदार्थ खिलाया, बेहोश होने पर पति के नाजुक अंग के साथ किया ये काम; पुलिस हैरान

ByParyavaran Vichar

Jan 20, 2025

बरेली। बरेली में विवाद के बाद पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि पत्नी ने बेहोश होने के बाद उसके गुप्तांग की नस काट दी। इसके बाद पत्नी घर में रखे नकदी-जेवर लेकर लापता हो गई। जब परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला सीबीगंज थाने के एक गांव का है। यहां के युवक की शादी ढाई साल पहले भोजीपुरा थाना इलाके के एक गांव निवासी युवती से हुई थी।

कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी के कहने पर युवक अपने परिजनों से अलग रहने लगा था। बताया गया है कि 28 दिसंबर को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद शाम को पत्नी ने पति को खाने के साथ नशीला पदार्थ दे दिया। इससे वह बेहोश हो गया। रात में पत्नी ने ब्लेड से उसके गुप्तांग की नसों को काट दिया। घर में रखे जेवर व नकदी लेकर वह कहीं चली गई।

जब युवक को होश आया तो अपनी हालत देख दंग रह गया। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को युवक के पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसमें उसका गुप्तांग सही पाया गया है। अब सर्जन से उसकी दोबारा जांच कराई जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *