• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महिला किसान नेता से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, किसान सरपंच दंपती पर केस दर्ज

ByParyavaran Vichar

Feb 5, 2025

जींद (हरियाणा)। जींद में एक महिला किसान नेता ने किसान सरपंच दंपती और एक अन्य किसान नेत्री पर लगातार छह महीने तक दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी किसान सरपंच दंपती ने करीब 10 साल पहले पीड़िता को गोद लिया था, और तब से वह उनके साथ ही रह रही थी। महिला किसान नेता का आरोप है कि बीते छह महीनों से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था, इस दौरान उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी।

पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकाया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किसान सरपंच दंपती और किसान नेत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *