• Fri. Oct 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड ने विभिन्न स्पर्धाओं में लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पदकों की संख्या बढ़कर 85 पहुंची

ByParyavaran Vichar

Feb 12, 2025

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में गोल्ड की हैट्रिक लगाई। उन्नति शर्मा ने जूडो, मीरा दास और प्रभात कुमार ने कयाकिंग और कैनोइंग में अपने वर्गों में स्वर्ण पदक दिलाया। इसे मिलाकर राज्य को अब तक 20 स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। वहीं, कुल पदकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में हुई जूडो महिला स्पर्धा के 63 किलोग्राम भार वर्ग में उन्नति शर्मा ने मध्य प्रदेश की हिमांशी को हराकर राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। टिहरी झील में हुई कयाकिंग और कैनोइंग के 1000 मीटर हीट कयाकिंग पुरुष वर्ग में प्रभात कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कयाकिंग और कैनोइंग के महिला वर्ग में मीरा दास ने उत्तराखंड को स्वर्ण पदक दिलाया।

तीन स्वर्ण पदकों के साथ ही राज्य को तीन रजत और दो कांस्य पदक भी मिले। पुरुष वर्ग की 20 किलोमीटर रेस वॉक में सूरज पंवार और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर रेस वॉक में शालिनी नेगी ने अपने-अपने वर्गों में राज्य को रजत पदक दिलाकर शानदार शुरुआत की।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुरुषों की 800 मीटर रेस में अन्नु कुमार ने भी राज्य को रजत पदक दिलाया। जबकि जिमनास्टिक में उदित चौहान को कांस्य पदक मिला। हैंडबाल टीम स्पर्धा में भी राज्य को कांस्य पदक मिला। हैंडबाल टीम में अतुल कुमार, विकास, अमित, मनोज, भूपेंद्र सिंह, सुमित, दिनेश कुमार, अरुण शर्मा, रमन सिंह, अंकित कुमार और सत्यम रावत शामिल रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post