• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

ByParyavaran Vichar

Jan 29, 2024

कौशांबी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के रक्सराई गांव में एक युवक ने पत्नी की विदाई न होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास एक आम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना से परिवार में खलबली मच गई है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी रामअधार उर्प संजय (30) पुत्र जोद्धर की पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी की विदाई न होने पर वह काफी नाराज चल रहा था। इसको लेकर कहासुनी भी हो गई।

इससे दुखी होकर उसने रविवार की रात करीब नौ बजे घर के पास आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी देर रात परिजनों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *