• Wed. May 14th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

खुद को कमरे में बंद कर गर्दन पर मारी ब्लेड, इलाज के दौरान युवक की मौत, जानिए पूरा मामला

ByParyavaran Vichar

Feb 2, 2024

कानपुर। कानपुर के रेलबाजार इलाके में एक युवक ने पत्नी से झगड़ने के बाद गुरुवार देर शाम खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद खुद अपनी गर्दन पर कई वार कर लिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

इसके बाद उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि दो दिन पहले भी उसने पत्नी से विवाद के बाद पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। तब उसे बचा लिया गया था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था।

थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि उन्नाव के गंजमुरादाबाद निवासी मोहम्मद मुस्तकीम की शादी करीब 10 साल पहले रेलबाजार निवासी नाजिया से हुई थी। उनके तीन बच्चें हैं। वह नशे के लती भी था। इस कारण उसका पत्नी से कोर्ट में दहेज प्रताड़ना और तलाक का मुकदमा भी चल रहा है।

वह मंगलवार को ससुराल आया था, जहां फिर पत्नी से विवाद हो गया था। नशे की हालत में युवक पेड़ में चढ़ गया था, जहां उसने फंदे के सहारे आत्महत्या का प्रयास किया था। इस पर पुलिस ने उसे बचाया था। वहीं, गुरुवार देर शाम फिर पत्नी से झगड़कर खुद को कमरे में बंद कर लिया।

उसे सभी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इस दौरान उसने अपनी गर्दन पर ब्लेड से कई बार वार किया। तब तक सूचना पर मौके पर पहुंची रेलबाजार पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे घायल अवस्था में आनन फानन में हैलट में भर्ती कराया। यहां उसकी गुरुवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *