• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नहीं रहीं बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे, मॉडलिंग के रास्ते बॉलीवुड में ली थी एंट्री

ByParyavaran Vichar

Feb 2, 2024

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। पूनम पांडे के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी है। मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम की बोल्ड अदाओं के चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। आइए जानते हैं पूनम पांडे की जिंदगी और उनके करियर के बारे में…

पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। पूनम के हर अंदाज के उनके फैंस दीवाने थे। उनसे जुड़ी किसी भी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लोगों के सामने पूनम हमेशा खुशमिजाज अंदाज में रहती थीं, लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने कई दुखों का सामना किया था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बेहद स्ट्रगल किया था।

कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टटेंट बनकर हिस्सा लेने वालीं पूनम पांडे ने अपनी लाइफ को लेकर तमाम खुलासे किए थे। पूनम की शादी हो चुकी थी। अभिनेत्री घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी थीं। लॉकअप में उन्होंने बताया था कि सैम बॉम्बे के साथ उन्होंने मुंबई में गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी ज्यादा दिल तक नहीं चली थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पति उन्हें बुरी तरह से मारते पीटते थे।

11 मार्च 1991 को कानपुर में जन्मीं पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स के रूप में उन्हें पहचान मिली थी। मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थीं। साल 2013 में पूनम पांडे ने फिल्म ‘नशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन सबके बादजूद भी विवादों से अभिनेत्री का गहरा नाता रहा है। पूनम पांडे का नाम आते ही उनकी बोल्डनेस और विवादों की श्रृंखला याद आ जाती है।

पूनम पांडे के विवादों की बात करें तो, साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय टीम जब सारे मैच जीत रही थी तो पूनम ने एलान किया था कि अगर टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया तो वह बिना कपड़ों के नजर आएंगी। अपने इस बयान से वह खूब चर्चे में आ गई थीं। इसके अलावा एक बार सनी लियोनी से खुद की तुलना करने को लेकर भी वह भड़क गई थीं।

इसके अलावा पूनम उस वक्त भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अपना बाथरूम डांस वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया था। इस वीडियो में वह बाथरूम में डांस करती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो के बाद पूनम काफी विवादों में फंस गई थीं और इसके चलते यूट्यूब ने उनका वीडियो ब्लॉक भी कर दिया था। पूनम पांडे आखिरी बार कंगना के शो लॉक अप में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *