• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

ByParyavaran Vichar

Feb 10, 2024

काशीपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चैती चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए उनकी जाति पर अनावश्यक बयान देकर उनकी जाति और पूरे देश को गुमराह करने की कोशिश की है।

कहा कि उनकी जाति गुजरात में वर्ष 1994 से ओबीसी वर्ग में आती है। कहा राहुल भारत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी एडवोकेट, प्रदेश संयोजक दुर्गेश गुप्ता, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार सैनी, अजय पाल, उदय राज, धीरज वर्मा, धीमान सैनी, विजय चौधरी, रजत पाल आदि रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *