• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

एसएसबी जवान ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, सरकारी आवास में मिला शव

ByParyavaran Vichar

Feb 12, 2024

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के उर्वरकनगर में शनिवार रात सरकारी आवास में एसएसबी के उप निरीक्षक अशोक सिंह (51) ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह जब घरवालों का फोन नहीं उठा तो उन्होंने अफसरों को सूचना दी। साथी कर्मचारी मौके पर गए और खिड़की तोड़कर देखा तो फंदे से शव लटका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक कलह में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी अशोक सिंह सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर गोरखपुर मुख्यालय में कार्यरत थे। शनिवार रात मुख्यालय स्थित अपने आवास डी 62 में सोने चले गए। वह अकेले ही रहते थे। रात में पंखे में नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

रविवार सुबह मोबाइल फोन पर बात नहीं होने से परेशान परिजनों ने इसकी सूचना उनके अधिकारियों को दी। जब अधिकारियों ने आवास की खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो अशोक सिंह का शव फंदे से लटक रहा था। अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना चिलुआताल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *