• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

22 साल की महिला की पंखे से लटकी मिली लाश

ByParyavaran Vichar

Feb 12, 2024

ऊधम सिंह नगर। रुद्रपुर में एक महिला अपने घर पर फंदे पर लटकी मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

जानकारी के अनुसार, अनीता (22) अपनी मां के साथ करीब तीन साल से अपने दो बच्चों के साथ भूतबंगला में रहती थी। उसका पति महेंद्र मीरगंज बरेली में रहता है। सोमवार की सुबह उसकी मां काम पर गई थी और बच्चे स्कूल गए थे।

जब मां काम से वापस लौटी तो अनीता ने गेट नहीं खोला। काफी देर आवाज देने के बाद भी अनिता बाहर नहीं आई तो मां पड़ोसी के घर से सीढ़ी से अपने घर में गई। कमरे का दरवाजा खुला था और अनीता मफलर के फंदे पर लटकी हुई थी।

सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *