• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान

ByParyavaran Vichar

Feb 22, 2024

चकराता (देहरादून)। उत्तराखंड में चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए। वहीं सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं, बर्फबारी के बाद चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

चकराता में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। सोमवार रात को तेज बारिश हुई थी। वहीं मंगलवार को भी दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे अचानक ठंड बढ़ने लगी। न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया और करीब साढ़े तीन बजे अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। लोखंडी, जाड़ी, कुनैन, अमराड़, झबराड़, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही।

बर्फबारी से सड़कों, घरों और पेड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से स्थानीय बागवानों, किसानों, पर्यटन व्यावसायियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। स्थानीय ग्रामीणों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की। वहीं, आज मौसम विभाग ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *