• Fri. Oct 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नए साल में 27 लाख उपभोक्ताओं को लगेगा महंगी बिजली का झटका

ByParyavaran Vichar

Dec 15, 2023

देहरादून। नए साल में 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगने वाला है। यूपीसीएल ने 25 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिस पर ऑडिट कमेटी ने मुहर लगा दी है। अब 16 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस बढ़ोतरी के पीछे निर्धारित से अधिक दामों पर बाजार से बिजली खरीद, कुल निर्धारित खर्च से अधिक खर्च के अलावा यूपी से बंटवारे में मिली प्रतिभूतियों का करीब 3900 करोड़ खर्च शामिल है। यूपीसीएल इस साल 30 नवंबर तक बिजली बढ़ोतरी से संबंधित याचिका नियामक आयोग में दाखिल नहीं कर पाया। इसके लिए 23 दिसंबर तक का समय मांगा है। इस बीच यूपीसीएल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, नियामक आयोग ने बिजली खरीद की जो दरें तय की थीं, बाजार में उससे महंगी बिजली मिली है, जिसका खर्च नए टैरिफ में शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार, नियामक आयोग ने सालभर में जो कुल खर्च तय किया था, उससे अधिक खर्च हुआ है। इसके लिए भी भरपाई नए टैरिफ में की जाएगी। वहीं, यूपी-उत्तराखंड के बीच प्रतिभूतियों के बंटवारे के बाद उस पर यूपीसीएल की करीब 3900 करोड़ की देनदारी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सूत्रों के मुताबिक, प्रतिभूतियों का मामला अभी सरकार के स्तर पर है। अभी तक टैरिफ की दरें 25 से 30 प्रतिशत के बीच तय हुई हैं, हालांकि अभी बोर्ड की मुहर नहीं लगी है। लेकिन माना जा रहा है कि यूपीसीएल प्रबंधन इसी के बीच में बिजली दरों का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजने वाला है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि अभी बोर्ड बैठक नहीं हुई है। इसके बाद वे प्रस्ताव आयोग को भेजेंगे। तभी स्पष्ट हो पाएगा कि कितनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

प्रस्ताव पर जनसुनवाई और सभी हित धारकों की सुनवाई के बाद नियामक आयोग बिजली दरें तय करेगा। यह दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होंगी। जनसुनवाई प्रदेश में अलग-अलग शहरों में कराई जाएगी। बिजली दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला साल-दर-साल चल रहा है। इस साल नियामक आयोग ने दरों में 9.64 प्रतिशत और पिछले साल 2.68 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post