• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नशे में धुत एसआई ने महिला बिजलीकर्मी से की छेड़छाड़, गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास

ByParyavaran Vichar

Jun 15, 2024

हिसार। कार सवार होकर आए नशे में धुत थर्ड बटालियन के एसआई ने बिजली निगम की महिलाकर्मी से छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसकी ओर अश्लील इशारे किए, बार-बार आई लव यू बोला और गाड़ी में बैठने की बात कही। महिलाकर्मी ने विरोध किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रास्ता रोकने, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

भिवानी जिले की रहने वाली बिजली निगम की महिलाकर्मी ने बताया कि वह शुक्रवार को ड्यूटी पर आई थी। आधा दिन की छुट्टी लेकर दोपहर बाद करीब 3 बजे घर जाने के लिए सेक्टर 27-28 मोड़ पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति आया और गाड़ी में बैठने की बात कही। जब उसने इन्कार किया तो उस व्यक्ति ने उसकी ओर कई बार अश्लील इशारे किए।

आरोप है कि एसआई ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हुए तो उसने सबके सामने गलत शब्द बोले। इस पर लोगों ने उसे दबोच लिया और डायल 112 पर कॉल की। कुछ देर बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी खुद को थानेदार बता रहा था। नशे के कारण वह चल तक नहीं पा रहा था। आरोपी बोल रहा था – मैं थानेदार हूं, तुझे छोडूंगा नहीं। उसके पास एक आईकार्ड मिला है। जिस पर हिसार एयरपोर्ट ड्यूटी लिखा है। आईकार्ड पर पुलिस की वर्दी वाला फोटो भी लगा है। लोगों ने आईकार्ड पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके पास मिले हिसार एयरपोर्ट से संबंधी कार्ड की जांच कराई जाएगी।


आरोपी के खिलाफ रास्ता रोकने, छेड़छाड़ व गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

– विक्रम, जांच अधिकारी, सदर थाना हिसार

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *