• Fri. Oct 2nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सल्ट गैस सर्विस के टेंडर पर उठे सवाल, पुराने ठेकेदार को दोबारा जिम्मेदारी देने पर जांच की मांग

ByParyavaran Vichar

Oct 2, 2026
  1. मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की सल्ट इंडेन गैस सर्विस में एलपीजी सिलिंडर वितरण के टेंडर को लेकर क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि पुराने विवाद और कथित बकाया होने के बावजूद पूर्व ठेकेदार को दोबारा टेंडर दे दिया गया।

    उपलब्ध ई-टेंडर विवरण के मुताबिक, बोली जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 और तकनीकी बोली खोलने की तारीख 10 अगस्त 2026 निर्धारित थी। आपत्ति जताने वालों का कहना है कि पूर्व ठेकेदार ने अपनी पिछली जिम्मेदारी तय अवधि से करीब तीन महीने पहले ही छोड़ दी थी।

    पुराने बकाये को लेकर भी सवाल

    शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निगम के 38 खाली सिलिंडर और कथित बकाया राशि 10 अगस्त को टेंडर खुलने वाले दिन जमा की गई। इसे लेकर अजयपाल रावत, रमेश डिक्टिया, रवि सत्यवली, साहिल रावत, जयपाल रावत, देवी दत्त डिक्टिया और सूरज कुमार ने टेंडर प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।

    शिकायतकर्ताओं का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में पूर्व ठेकेदार की पात्रता और पुराने दायित्वों की स्थिति की भी जांच होनी चाहिए।

    ऑनलाइन प्रक्रिया होने की बात

    वहीं, सल्ट इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रकाश शर्मा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और इसका संचालन हेड ऑफिस के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण का ठेका किसे मिला और किस आधार पर मिला, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *