• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देखें वीडियो : 7 भाषाएं जानती है ये छोटी सी बच्ची, हर कोई रह गया दंग

ByParyavaran Vichar

Dec 27, 2023

दुनिया में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर भाषा पर आपकी पकड़ मजबूत ही हो। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें दो-चार भाषाओं का ज्ञान होता है, तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जो 10-15 भाषाएं भी जानते हैं और बोलते हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं होता। कई बार लोगों को कुछ भाषाएं सीखने में सालों लग जाते हैं, क्योंकि वो उनकी पृष्ठभूमि के हिसाब से काफी अलग होते हैं।

ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक लड़की ऐसी भी है, जो उम्र में बेहद ही छोटी है, शायद 4-5 साल की और उसे कुल सात भाषाओं का ज्ञान है तो क्या आप मानेंगे? जी हां, सोशल मीडिया पर आजकल ऐसी ही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोग भी हैरान हैं।

दरअसल, इस वीडियो में एक छोटी बच्ची बताती है कि इसी उम्र में उसे कुल सात भाषाओं का ज्ञान है, जिसका वो प्रमाण भी दिखाती है। लड़की बताती है कि उसे रशियन, अंग्रेजी, अरबी, इटैलियन, स्पैनिश, जर्मन और चाइनीज भाषा आती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची कैसे एक-एक कर सभी भाषाएं बोलती है।

शुरुआत वह जर्मन भाषा से करती है और उसके बाद वह अरबी, स्पैनिश और चाइनीज समेत सारी भाषाएं बोलकर सबको मंत्रमुग्ध कर देती है। यह वीडियो लिटिल बिग शॉट्स (Little Big Shots) नाम के टीवी शो का है, जिसमें दुनियाभर के टैलेंटेड बच्चों को बुलाया जाता है और दर्शकों के सामने उनकी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाता है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *