• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली,तीनों की मौत, पत्नी गंभीर

ByParyavaran Vichar

Mar 22, 2025

सहारनपुर: गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।



गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने माैके से ही गिरफ्तार कर लिया है। यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था।



उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चों को गोली मारी है।सभी का अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। माैके पर जांच पड़ताल की जा रही है।घायल बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में माैत हो गई है जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रही है। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है,उसकी दवाई चल रही थी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *