• Wed. Sep 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कोटद्वार में यूकेडी की सभा, क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा

ByParyavaran Vichar

Sep 16, 2026

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से आयोजित सभा में उत्तराखंड के क्षेत्रीय मुद्दों, दल की विचारधारा और कोटद्वार क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। आयोजकों ने दावा किया कि क्षेत्र में यूकेडी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पितृशरण जोशी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सीमा बिष्ट, विनीता रावत और यूकेडी के केंद्रीय प्रचार सचिव रविंद्र सौंद समेत कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जरूरी सुविधाओं को लेकर पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

सभा में उम्मेद भंडारी, देवेंद्र रावत, गणेश रावत, गोवर्धन काला, राजेश बुडाकोटी, शिवचरण सौंद, कृपाल गुसाईं, पुष्पा मेहरा, कल्पना और राधा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *