• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

ByParyavaran Vichar

Apr 12, 2025

हरिद्वार : बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर शनिवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गली-कूचों से लेकर प्रमुख मार्गों तक श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।बैसाखी पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टरों में विभाजित किया है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया और सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"



स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सभी जोन और सेक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बीडीएस और डॉग स्क्वॉड भी क्षेत्र में सक्रिय रहकर निरंतर निगरानी कर रहे हैं।इस बार बैसाखी पर्व चैत्र पूर्णिमा के शुभ स्नान से शुरू हो रहा है, जो हनुमान जयंती के साथ मनाया जाएगा। रविवार को तड़के 3:20 बजे सूर्य का मेष राशि में प्रवेश होगा, और स्नान का पुण्यकाल सुबह 9:44 बजे तक रहेगा।



बैसाखी पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के कारण साल का पहला और बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार वैशाख मास भगवान विष्णु का प्रिय महीना है, और इस दौरान सभी देवता पवित्र नदियों में वास करते हैं, जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।बैसाखी मुख्य रूप से पंजाब का प्रमुख पर्व है, जहां इसे ‘मेंखी’ के रूप में मनाया जाता है। परंपरागत रूप से किसान इस दिन गंगाजल छिड़ककर अपनी फसल की कटाई शुरू करते हैं। आज भी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में यह परंपरा जीवित है, भले ही अब कटाई मशीनों से होती हो।



इस बार वैशाख मास की शुरुआत हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा और अनुराधा जैसे शुभ नक्षत्रों में हो रही है, जिससे यह अवसर और अधिक शुभ माना जा रहा है।प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे धैर्य और संयम बनाए रखें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और एक-दूसरे की सहायता करें ताकि यह पर्व श्रद्धा, शांति और उत्साह से संपन्न हो सके।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post