• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पहाड़ से मैदान तक आज भी बदला रहेगा मौसम, आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

ByParyavaran Vichar

May 29, 2025

देहरादून। राजधानी में दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को दोपहर के दो बजे तक उमस भरी गर्मी के बाद मेघ बरसने से लोगों को राहत मिली है। देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। ऐसे में मंगलवार की तुलना में बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा है। आज दून के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री ही रहने की संभावना है। आज भी मौसम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने तेवर दिखा सकता है।

ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की उम्मीद है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *