• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में पांच और मरीजों में कोविड की पुष्टि, दस पहुंची संख्या, एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल

ByParyavaran Vichar

May 29, 2025

देहरादून। प्रदेश में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं।

बुधवार को 19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो प्रदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं।

कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां को और भी तेज कर दिया गया है।

प्रदेश में बुधवार को पांच नए मामले सामने आने के बाद सभी को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *