• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चकराता रोड पर हादसा…चलती गाड़ी पर गिरा बड़ा पेड़

ByParyavaran Vichar

Jun 4, 2025

देहरादून। देहरादून  में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चकराता रोड पर भवानी इंटर कॉलेज के पास मैक्स गाड़ी पर पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां एक एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी का उपचार चल रहा है। अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

हादसा उस वक्त हुआ जब मैक्स चालक महावीर सिंह रावत निवासी गढ़ कराल देवल उत्तरकाशी छह सवारियों को लेकर देहरादून से बड़कोट उत्तरकाशी जा रहा था। पेड़ का हिस्सा गाड़ी के ऊपर बिल्कुल बीच में गिरा। इसमें बीच वाली सीट पर बैठे अरविंद पाल पुत्र प्रेमलाल उम्र 48 वर्ष निवासी उत्तरकाशी और एक अन्य घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने अरविंद लाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे

हादसे की वजह से चकराता रोड पर जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

पेड़ गिरने की वजह से यह सात दिन में यह तीसरी मौत हुई है। गत शनिवार को तहसील वाली पार्किंग में पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई थी। हादसे में चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसी तरह एफआरआई क्षेत्र में इसी सप्ताह में ऑटो पर पेड़ गिर गया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *