• Sat. Aug 2nd, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गैरसैंण की 21 साल की प्रियंका नेगी बनीं ग्राम प्रधान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ByParyavaran Vichar

Aug 1, 2025

उत्तराखंड । उत्तराखंड  पंचायत चुनाव में चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। उन्हें 421 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए। प्रियंका ने राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई हाल ही में पूरी की है।

जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका को फोन कर बधाई दी और गांव के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रियंका को देहरादून भी आमंत्रित किया और उन्हें गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

प्रियंका के पिता राजे सिंह नेगी 2014 से 2019 तक ग्राम प्रधान रह चुके हैं। अब उनकी बेटी गांव की कमान संभालेंगी। मुख्यमंत्री द्वारा सारकोट को आदर्श गांव घोषित किया गया है, जहां पलायन नहीं होने के चलते कई विकास कार्य पहले से ही जारी हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *