• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

डामटा हादसे में लापता युवक आज सुबह खाई में मिला, दोनों घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2024

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुए हादसे में लातता चालक विकेश आज गुरुवार सुबह खाई में मिला। पुलिस बल ओर एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन कर सुबह चार बजे घायल को पीएचसी डामटा पहुंचाया गया। डामटा चिकित्सक द्वारा दोनों घायल को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो थी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक दूसरा युवक लापता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे विकेश(21) व आशीष(16) निवासी ग्राम दाबला चकराता जिला देहरादून बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे। डामटा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

सूचना पर घायल आशीष को निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा ले जाया गया। वहीं, बाइक चला रहे विकेश के खाई में गिरने से उसका पता नहीं चल पाया था। सर्च अभियान के लिए बड़कोट एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए भेजा गया। आज सुबह युवक खाई से मिला।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *