• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बरसात में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर उभरे नए डेंजर जोन, खतरे के बीच जारी है सफर

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2025

टिहरी। इस बरसात में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कई नए डेंजर जोन बन गए हैं। लगातार भूस्खलन और भू-धंसाव से जगह-जगह सड़क संकरी हो गई है और लोगों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सबसे ज्यादा खराब हालत भिन्नू खाला, खाड़ी, आमसेरा और बगड़धार में है। यहां हाईवे इतना संकरा हो गया है कि एक बार में सिर्फ एक ही वाहन गुजर सकता है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में वाहनों को वन-वे कराकर आवाजाही कराई जा रही है। कई बार ट्रैफिक रोकना पड़ रहा है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

अगस्त और सितंबर की भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। सितंबर में तो भिन्नू खाला के पास हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। बीआरओ ने फिलहाल अस्थायी व्यवस्था कर दी है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

नागणी, आमसेरा, उपला खाड़ी, बेमुंडा, ताछला, भैंतण, आगराखाल, कुंजापुरी, सिलवन, बगड़धार और नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी जैसे स्थानों पर भी मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क किनारे जमा हैं। इससे वाहन चालकों को हर वक्त खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीआरओ को सबसे पहले हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाने चाहिए और फिर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जल्द शुरू करना चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बीआरओ को प्रशासन की ओर से हाईवे पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post