• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में 49 साल में 447 बार डोली धरती, अधिकतर भूकंप तीन से चार रिक्टर स्केल के

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2025

देहरादून। उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है। पिछले 49 वर्षों (1975 से 2024) में यहां कुल 447 बार धरती डोली है। इनमें सबसे अधिक भूकंप तीन से चार रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले रहे, जो अक्सर भारी वाहन गुजरने जैसा कंपन महसूस कराते हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रिकॉर्ड के अनुसार, चार से पांच रिक्टर स्केल के 90, पांच से छह तीव्रता के 34 और छह से सात रिक्टर स्केल के तीन भूकंप आए हैं। सात से अधिक तीव्रता का कोई भूकंप अब तक दर्ज नहीं हुआ।

आपदा प्रबंधन विभाग ने भूकंप जोखिम कम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) को 153 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत राज्य के 10 प्रमुख शहरों—देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा—में भूकंपीय जोखिम आकलन, पुराने भवनों की सुरक्षा और नए भवनों में भूकंप सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस काम की जिम्मेदारी वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, आईआईटी रुड़की और सीबीआरआई रुड़की को सौंपी गई है। विभाग ने चेतावनी प्रणाली के लिए भूदेव एप भी विकसित किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मॉक ड्रिल, सेंसर की संख्या बढ़ाने और जागरूकता अभियानों के जरिए तैयारी मजबूत की जा रही है।

हाल के महीनों में भी छोटे भूकंप दर्ज हुए हैं। 16 अगस्त को बागेश्वर में 2.9 तीव्रता का झटका महसूस हुआ। 12 सितंबर और उसके बाद पिथौरागढ़ में 3.1 और 2.8 तीव्रता के भूकंप आए। अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी पिथौरागढ़ में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post