• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गंगनहर बंद, जलस्तर घटा; रात की चांदनी में लोग मां गंगा की गोदी में धन की तलाश में जुटे

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2025

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में प्रतिवर्ष दशहरा के दिन गंगा की मुख्य धारा बंद कर दी जाती है। इस वर्ष भी 2 अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे ऊपरी गंगनहर को बंद किया गया। इसके कारण हरकी पैड़ी पर जलस्तर घट गया, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रात की चांदनी में कई परिवार टॉर्च और लालटेन की रोशनी लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे और बंद गंगनहर में सिल्ट, रेत और बजरी के बीच धन और वैभव की तलाश में जुट गए।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर को वार्षिक मरम्मत और साफ-सफाई के लिए बंद किया गया है। इस दौरान गंगनहर में पड़े कपड़े, गंदगी और सिल्ट निकाला जाएगा। कमजोर किनारों की मरम्मत की जाएगी और अवैध अतिक्रमण हटाकर गंगनहर की भूमि सुरक्षित की जाएगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

विकास कुमार त्यागी, अधिशासी अभियंता, ने बताया कि गंगनहर को 19/20 अक्तूबर की मध्यरात्रि को फिर से चालू किया जाएगा।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post