• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सिस्टम की अनदेखी: सड़कों पर बेजुबान, खतरे में इंसान — लावारिस जानवर बने यातायात में बाधक

ByParyavaran Vichar

Oct 6, 2025

रुद्रपुर। जिले की सड़कों पर लावारिस जानवर यातायात के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। दिन हो या रात, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों से लेकर भीतरी गलियों तक — गाय, बैल और सांडों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं।

रात के अंधेरे में, जब ये जानवर सड़कों पर बैठे रहते हैं, तो वाहनों के टकराने से दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। अंधेरी सड़कों पर इन्हें न देख पाना बाइक और कार सवारों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

ऊधमसिंह नगर जिले में इस वर्ष अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कार्यवाही नहीं कर पाया है।

दुर्घटनाओं के प्रमुख चार मामले

  1. 20 जनवरी 2025: बिगराबाग बाईपास पर जानवर से टकराने से नानकमत्ता निवासी युवक की मौत।
  2. 29 जून: खटीमा के बानूसा के पास हादसे में एक युवक की जान गई।
  3. 2 जुलाई: सानिया नाले के पास बाइक टकराने से बनबसा निवासी युवक की मृत्यु।
  4. 10 अगस्त: पहेनिया चौराहे पर सेना के जवान की मौत।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *