• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कुत्ता घुमाने निकली किशोरी से सैन्यकर्मी की छेड़छाड़, पिता की तहरीर पर जांच शुरू

ByParyavaran Vichar

Oct 6, 2025

थराली। थराली तहसील क्षेत्र में एक सैन्यकर्मी द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अनुसार, रविवार दोपहर किशोरी अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे कैंटीन का सामान दिखाने के बहाने अंदर बुलाया और छेड़खानी की।

किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सैन्यकर्मी है। इस पर सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि—

“थराली में एक सैनिक से जुड़े आरोपों की रिपोर्ट मिली है। मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित एजेंसियों के समन्वय में जांच प्रारंभ कर दी गई है। सेना का अनुशासनहीन आचरण के प्रति शून्य सहनशीलता का दृष्टिकोण है, दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post